टोने-टोटके की काट | tantra kriya ko kaise hataye | किया कराया कैसे पता करे

टोने-टोटके की काट

निम्न लिखित टोने-टोटके की काट | tantra kriya ko kaise hataye के मंत्र बहुत प्रभावशाली है। Tantramantra.in एक विचित्र वेबसाइट है जो की आपके लिए प्राचीन तंत्र मंत्र सिद्धियाँ टोन टोटके पुरे विधि विधान के साथ लाती है. TantraMantra.in कहता है सभी तांत्रिक मित्रों को इन कार्यविधियों को गुरु के मध्य नज़र ही करना चाहिये। तथा इन इलमो को केवल अच्छे कार्य में ही इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा आपको इसके बुरे परिणाम का सामना खुद ही करना होगा ।

निम्नलिखित तंत्र मंत्र प्राचीन तंत्र मंत्र साहित्यो से लिए गए हैं! जैसे इंद्रजाल, लाल किताब, शाबर मंत्र संग्रह इत्यादि|

टोने-टोटके की काट 

आज हम आपको दुनिया के हर प्रकार के टोने, टोटकों और तंत्र मंत्र, जादू टोने से बचने का, उनका काट करने का रामबाण उपाय लेकर आये है। आज हम आपको किसी भी प्रकार के जादू, टोने, तंत्र, मंत्र से क्रिय कराए से बचने के लिए रामबाण उपाय बताएँगे। 

इस तरीके की चीजें आजकल बहुत ज्यादा लोग उल्टा सीधा काम करने लगे हैं। तो खुद को इन चीजों से बचा करके रखना हमारे लिए उतना ही आवश्यक हो जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार वशीकरण मारण समूहन इत्यादि के जो टोने टोटके हैं, इनका असर इनके असर होने पर आदमी कुछ अलग ही तरीके से व्यवहार करने लगता है। इस व्यवहार के आधार पर आसानी से वशीकरण इत्यादि को पहचाना जा सकता है और उसे समाप्त किया जाता है।

तंत्र क्रियाओं के प्रकार!

  • मारण टोना टोटका 

  • सम्मोहन टोना टोटका,

  • वशीकरण टोना टोटका,

  • उच्चाटन टोना टोटका!

आपका मन अपने घर में नहीं लगता हो, घर में आप झगड़ा करते हैं। किसी 1 व्यक्ति की तरफ आप खींचे चले जाते हैं, कहीं रहने का मन नहीं करता है। तो ये सारी अलग अलग चीजो की क्रियाएं होती हैं। तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको चेक करना होता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर किस प्रकार की क्रिया की गई है। 

किया कराया कैसे पता करे

  1. वशीकरण के संकेत यह होते हैं कि वशीकरण या तंत्र मंत्र होने का सबसे पहला जो संकेत समझना चाहिए वो यह है कि व्यक्ति सदैव फिर उसके बाद से बीमार रहता है, क्रिया किए जाने के बाद से बीमार रहने लगता है।
  2. दूसरा संकेत यह है कि आदमी बहुत ज्यादा क्रोध में आ जाता है, बार बार उसको गुस्सा बहुत आता है। वो हर समय गुस्से की स्थिति में, उत्तेजना की स्थिति में होता है।
  3. तीसरा संकेत यह है कि मानसिक रूप से बुरी तरीके से अस्थिर रहता है। बहुत मेंटली जो है वो बहुत असंतुलन होता है। कभी वो बैठे बैठे हंसने लगेगा, अचानक रोने लगेगा, कभी किसी को याद करने लगेगा, अचानक 20 साल पुरानी बातें याद करके हंसने लगेगा, रोने लगेगा, फिर कहने लगेगा कि नहीं, की हमने तो उससे मिलने का वादा किया था, वहां जाना है।
  4.  चौथा संकेत ये है कि वो घरवालों से लगातार झगड़ा करते रहते हैं।
  5. पांचवां संकेत यह कि उनको नींद अच्छी नहीं आती, बहुत डरावने, सपने इत्यादि उनको आते हैं।
  6. छठा संकेत यह है कि किसी व्यक्ति या स्त्री के बारे में बार बार सोचते रहना, जिसने आपके ऊपर तंत्र मंत्र किया होगा। खासतौर पर वशीकरण का। अगर कोई टोटका या तंत्र किया गया होगा, टोना किया गया होगा। तो आप जिसने आपको अपनी तरफ अट्रैक्ट करने के लिए किया, आप उस व्यक्ति के बारे में बार बार सोचते रहेंगे।
  7. सातवां, उसका लक्षण यह है कि अमावस्या या पूर्णिमा की तिथि में व्यक्ति बहुत ज्यादा बेचैन हो जाता है, परेशान हो जाता है। तो ये तो बात रही कि कौन कौन से ऐसे लक्षण है!

 

tantra kriya ko kaise hataye

सरल और साधारण उपाए

  •  इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है कि सफेद आंकड़े का पौधा घर में लगाए तथा इस पौधे की जड़ को गले में बांध लें। इससे पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से राहत मिलती है और किसी भी प्रकार का जादू टोना तंत्र मंत्र होता है तो वो उतर जाता है, कट जाता है।

  • दूसरा उपाय यह है कि शनिवार के दिन लोबान, गंधक, राई तथा काली मिर्च लेकर के हनुमान जी के ऊपर से 7 बार उतार कर के पीड़ित व्यक्ति की जेब में कुछ दिन रखें और बाद में घर के बाहर ले जा करके गाय के कंडे पर गाय के उपले पर उसको जला दें। ऐसा करने से व्यक्ति के साथ जो भी तंत्र बाधा होती है वो दूर हो जाती है।
  • वशीकरण के तंत्र मंत्र को तोड़ने का तीसरा टोटका यह है कि जावित्री, गायत्री, केसर तथा गूगल इनको मिला करके 21 दिन तक सुबह शाम गाय के कंडे या उपले पर रख करके घर में इसकी धूनी देनी चाहिए यानि धुआं करना चाहिए। गायत्री, जावित्री, केसर और गूगल को मिला कर के उसको कूट लीजिये और उससे 1 अपनी धूनी बना लीजिये और इससे जो है घर में इसको जला करके धुआं देने से भी तंत्र बाधा दूर हो जाती है।
  • वशीकरण को तोड़ने का दूसरा उपाय यह है कि 1 नींबू लेकर के पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से 21 बार उतार करके किसी चौराहे पर रख आये और जब आप इसको रख कर के वापस आ रहे हों तो पीछे पलट कर के मुड़ कर के आप न देखें। इस बात का ध्यान आपको रखना चाहिए।
  • वशीकरण को काटने का अगला उपाय यह है कि पीली सरसों गुग्गुल लोबान में गाय का घी मिला कर के धूप बनाने और सूर्यास्त के समय गाय के उपले पर इसको जला कर के पीड़ित व्यक्ति के आसपास और पूरे घर में और खासतौर पर उसके कमरे में इसका धुंआ करना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी प्रकार का तंत्र मंत्र होगा, भूत प्रेत होगा तो वो आपका घर छोड़ करके चले जाएंगे।

तांत्रिक उपाए

ध्यान रहे यह उपाए गुरु धारण व्यक्ति ही करें:

1. पहला उपाए:

विधि –  इस मंत्र को पढ़ते हुए यदि झाड़ा करें या सरसों मारें तो टोने-टोटके की व्याधि समाप्त हो जाती है।


मंत्र –
लोना सलोना।
योगिनी बांधे टोना।
आवहु सखि मिलि जादू कवनु।
कवनु देश कवनु फिर आदि।
अफूल फुलवाई। के ज्यों ज्यों आवै बास।
त्यों त्यों अमुक आवै हमारे पास।
कवरू देवी की शक्ति। मेरी भक्ति।
फुरो मोहिनी ईश्वरो बाचा।

2. tone totke upay:

विधि –  इस मंत्र का उच्चारण करते हुए यदि रोगी को सात फूँक मार दे तो टोना-टोटका आदि दोष समाप्त हो जाता है  प्रभावित व्यवित  हो जात है।

मंत्र –
सोम शनिश्चर भौम अगारी। कहां चललि देई अंधारी।
चारि जटा वज् के वार। दीनहि बांधो सोम दुवार।
उत्तर बांधो कोइला दानव। दक्षिण बांधो क्षेत्रपाल।
चारि विद्या बांधि के। देठ विशेष भवर-भवर।
दिधिल भवर गए। चलु उत्तरापथ योगिनी।
चलु पाताल से वासुकी। चलु रामचन्द्र के पायक। 
अज्जनी के चीर लागे। ईश्वर महादेव गौरा पार्वती की दुहाई।
जो टोना रहे एदी पिंड।  मंत्र पढ़ि फूंके, टोना कइल न रहे।

अगर आपको टोने-टोटके की काट के मंत्र पसंद आये हो तो कृपया निचे कमेंट करें अथवा शेयर करें

यह भी पढ़े:-

  1. मुठ रोकने का मंत्र
  2. मसान को हटाने का मंत्र
  3. तांत्रिक बंधन से मुक्ति
  4. वशीकरण मंत्र
  5. बगलामुखी मंत्र एवं जाप विधि

Share this Post to:

Facebook
WhatsApp
Telegram

Over 1,32,592+ Readers

To Get the PDF Kindly Reach us at:

Contact.tantramantra@gmail.com

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

आध्यात्मिक विज्ञान की दुनिया में तांत्रिक मंत्रों का महत्व अत्यंत उच्च माना जाता है। इन मंत्रों के विशेष शब्दों और

Read More »
प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में तांत्रिक मंत्रों का एक विशेष महत्व है। ये मंत्र न केवल ध्यान और आध्यात्मिक

Read More »
Scroll to Top