अचूक तांत्रिक टोटके / लाल किताब के तांत्रिक टोटके

तांत्रिक टोटके / अचूक तांत्रिक टोटके / लाल किताब के तांत्रिक टोटके 700तांत्रिक टोटके / अचूक तांत्रिक टोटके / लाल किताब के तांत्रिक टोटके

निम्नलिखित अचूक तांत्रिक टोटके लाल किताब बहुत प्रभावशाली है। Tantramantra.in एक विचित्र वेबसाइट है जो की आपके लिए प्राचीन तंत्र मंत्र सिद्धियाँ टोन टोटके पुरे विधि विधान के साथ लाती है. TantraMantra.in कहता है सभी तांत्रिक मित्रों को इन कार्यविधियों को गुरु के मध्य नज़र ही करना चाहिये। तथा इन इलमो को केवल अच्छे कार्य में ही इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा आपको इसके बुरे परिणाम का सामना खुद ही करना होगा ।

निम्नलिखित लाल किताब के तांत्रिक टोटके तंत्र मंत्र प्राचीन तंत्र मंत्र साहित्यो से लिए गए हैं! जैसे इंद्रजाल, लाल किताब, शाबर मंत्र संग्रह इत्यादि|

 तांत्रिक माया भंग हेतु अचूक तांत्रिक टोटके

विधि –  यदि किसी के द्वारा फैलाए गए मायाजाल से दुःख पहुंच रहा हो तो इस मंत्र रा जाप करते हुए रोगी को झाड़ा करने से रोगी रोग से निदान पा जाता है।

मंत्र –
 श्री अस्थापन। 
तामें करहु जामें राम भलाई।
गुणियां के जो गुण काटो। तो इसमें नहीं मनाही।
दुहाई कामरू कामाक्षा नैना योगिनी की।
शब्द सांचा। पिण्ड कांचा।
फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा।

अचूक तांत्रिक टोटके / लाल किताब के तांत्रिक टोटके

आज मैं आपको तुलसी के कुछ खास तांत्रिक उपाय बताने जा रहा हूं जिनको आप घर बैठे कर सकते हैं। कहीं आपको जाने की जरूरत नहीं है और ये उपाय आपको मालामाल करते हैं। तुलसी का पौधा बहुत ही पूज और पवित्र है। इसके साथ साथ इसमें आयुर्वेदिक गुण भी हैं। तुलसी के औषदीय गुणों से कफ आदि रोगों से बचाव होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। 

 

तुलसी के पत्तों का सेवन करने का भी 1 खास तरीका होता है। इसका तरीका ये है कि तुलसी का जो पत्ता है उसको आपको दांतों से चबाना नहीं चाहिए क्योंकि तुलसी के पत्ते के ऊपर 1 लेयर मर्करी की होती है। अगर आप उसको दांतों से चबाएंगे तो यह आपके दांत के रंग को, इनेमल को खराब कर देगा। आपके दांत जो हैं पीले पड़ जाएंगे, बदसूरत हो जाएंगे तो तुलसी को कभी चबाना नहीं चाहिए उसको निगल जाना चाहिए। इस प्रकार तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के रोगों में लाभ होता है। तुलसी के पत्तों में पारा धातु भी विद्यमान होता है जिसको चबाने से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। 

 

यदि कोई व्यक्ति सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो तुलसी की जड़ को विधिपूर्वक यानी तुलसी की जड़ को निमंत्रण दे कर के अपने घर पर लेकर के आएं घर पहुंच करके तुलसी की जड़ को गंगाजल से धो लें। इसके बाद उसका पूजन करें। पूजन के बाद इस जड़ को दाहिने हाथ में पीले कपड़े में लपेट करके बांध लें और इसे करने पर आपको धन संबंधी कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होने लगेगी।

 

 यदि किसी व्यक्ति को अचानक धन हानि होने लग जाए या स्वास्थ खराब हो जाए या किसी की बुरी नजर लग जाए तो तुलसी का अब जो मैं आपको तांत्रिक उपाय बताने जा रहा हूँ वो जरूर अपनाना चाहिए।

 

 इस उपाय के अनुसार तुलसी के 7 पत्ते और 7 काली मिर्च आप अपनी मुट्ठी में ले लें। इसके बाद जिस व्यक्ति की नजर उतारनी है उसे आप बिस्तर पर लिटा दीजिये और मुट्ठी बंद करके उसके सिर से पैर तक 21 बार ओम ओम का उच्चारण बोल करके वो उतार लीजिये। क्लॉक वाइज आपको उतरना है। इसके बाद काली मिर्च पीड़ित व्यक्ति को चबाने को दे दें और तुलसी के पत्तों को मसल कर निगलने को दे दे उनको दे दीजिये बोलिये कि इसको मसल कर निगल जाओ और काली मिर्च जो है चबा के खा जाओ। अंत में प्रभावित व्यक्ति को लिटा कर के उसके तलवों पर किसी कपड़े से 7 बार या 11 बार आप झाड़ा लगा दे। उसके पैर के तलवों को झांट दीजिये। जो भी नजर दोष होगा वो समाप्त हो जाएगा। 

 

यदि आप धन से परिपूर्ण होना चाहते हैं यानि मालामाल होना चाहते हैं तो घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर तुलसी के पौधे गमले में लगाएं प्रतिदिन तुलसी की उचित देखभाल करें। लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा। अगर आप अपने दरवाजे पर लगाते हैं तो वहां रौशनी आनी चाहिए। तुलसी इंडोर प्लांट नहीं है। वो घर के अंदर नहीं रह पाती। तो अगर तुलसी को धूप और पानी दोनों सब समय समय से मिलता रहेगा तो वो स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। इस उपाय से आपके घर में धन आने लगेगा और पैसे की तंगी जो है वो समाप्त हो जाएगी। दरवाजे के दोनों ओर तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती यानि पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाती है आपके लिए काफी लाभदायी सिद्ध होती है। 

 

यदि कोई व्यक्ति तुलसी की माला गले में धारण करता है तो उसे सभी देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगती। साथ ही नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी नहीं रहता। असली तुलसी की माला धारण करने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है और कभी भी आर्थिक तंगी यानि पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। 

 

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा अशुभ स्वप्न आते हैं, बुरे सपने आते हों तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। जो मैं अब बताने जा रहा हूं। स्वप्न का फल तभी मान्य होता है जब सपने देखने वाला पूर्ण रूप से स्वस्थ हो। अशुभ सपने देख कर के डरना नहीं चाहिए। अशुभ स्वप्न देख करके पुन चयन करना और रात्रि में ही उसे दूसरे को कह देने से उसका जो अनिष्ट फल है यानि जो नुकसान आपको दिख रहा है सपने में या अगर ऐसा कुछ अनहोनी नुकसान होना भी है तो वो नष्ट हो जाता। अगर आप किसी को बता देते हैं अपना सपना या फिर सपना देखने के बाद दोबारा सो जाए और उसको भूल जाएं तो भी उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है। 

 

अगर आपको आपका बुरा सपना देखा हुआ याद रह जाए तो प्रातःकाल उठने के बाद तुलसी के पौधे के आगे अशुभ स्वप्न को आपको बता देना चाहिए। इस उपाय को करने से भी दुष्फल उसका जो है वो समाप्त होता है। 

 

पुराने समय से ही हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर में कभी कलह और अशांति की स्थिति नहीं आती, वो आपके परिवार से दूर रहती है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा होने पर घर परिवार में महालक्ष्मी की विशेष कृपा भी होती है। शास्त्रों में भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह का वर्णन भी मिलता है। इस कारण तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा गया है 

अगर आपको अचूक तांत्रिक टोटके / लाल किताब के तांत्रिक टोटके के मंत्र पसंद आये हो तो कृपया निचे कमेंट करें अथवा शेयर करें

यह भी पढ़े:-

  1. मुठ रोकने का मंत्र
  2. मसान को हटाने का मंत्र
  3. तांत्रिक बंधन से मुक्ति
  4. वशीकरण मंत्र
  5. बगलामुखी मंत्र एवं जाप विधि

Share this Post to:

Facebook
WhatsApp
Telegram

Over 1,32,592+ Readers

To Get the PDF Kindly Reach us at:

Contact.tantramantra@gmail.com

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

आध्यात्मिक विज्ञान की दुनिया में तांत्रिक मंत्रों का महत्व अत्यंत उच्च माना जाता है। इन मंत्रों के विशेष शब्दों और

Read More »
प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में तांत्रिक मंत्रों का एक विशेष महत्व है। ये मंत्र न केवल ध्यान और आध्यात्मिक

Read More »
Scroll to Top