नजर उतारने के प्राचीन उपाय | छोटे बच्चों की नजर उतारने के उपाय | नजर उतारने का हनुमान मंत्र

नजर उतारने के प्राचीन उपाय | छोटे बच्चों की नजर उतारने के उपाय | नजर उतारने का हनुमान मंत्र

 

निम्नलिखित छोटे बच्चों की नजर उतारने के प्राचीन उपाय | नजर उतारने के उपाय | नजर उतारने का हनुमान मंत्र बहुत प्रभावशाली है। Tantramantra.in एक विचित्र वेबसाइट है जो की आपके लिए प्राचीन तंत्र मंत्र सिद्धियाँ टोन टोटके पुरे विधि विधान के साथ लाती है. TantraMantra.in कहता है सभी तांत्रिक मित्रों को इन कार्यविधियों को गुरु के मध्य नज़र ही करना चाहिये। तथा इन इलमो को केवल अच्छे कार्य में ही इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा आपको इसके बुरे परिणाम का सामना खुद ही करना होगा।

निम्नलिखित तंत्र मंत्र प्राचीन तंत्र मंत्र साहित्यो से लिए गए हैं! जैसे इंद्रजाल, लाल किताब, शाबर मंत्र संग्रह इत्यादि|

आज हम आप लोगों को बताने जा रहे हैं कि छोटे बच्चों की नजर कैसे उतारी जाती है, यह जान लेते हैं दोस्तों कि बच्चों के नजर कैसे लगती है!

बच्चो की नजर लगने के लक्षण

कैसे मालूम होता है कि बच्चों के नजर लगी हुई है, पहला शब्द तो बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है, किसी के पास आता नहीं है, रोता है और दूसरी बात यह है कि उल्टी करने लगता है दूध की, दूध महकने उल्टी वाला जो दूध होता है वो महकने लगता है, आंखों की पलके एकदम चढ़ जाती हैं बच्चों की उससे मालूम चलने लगता है और बच्चे का स्वास्थ्य अनमन सा रहता है किसी के पास आना ना जाना ना कुछ खाना ना पीना तो वह नजर का अपने आप पता चल जाता है आप भी जान जाओगे कि इस बच्चे के नजर लगी हुई है!

ये हमारे हिंदू समाज में चलता ही चलता है बच्चों की नजर उतारी ही जाती है आज हम आपको ऐसे चार उपाय एवं 2 मंत्र बताएँगे  जिससे आप अपनी बच्चे की नजर 2 मिनट में उतार सकते हैं और ये बिल्कुल 100% असर करेगा बच्चे की नजर चुटकियों में उतर जाएगी और आप आसानी से कर सकते हैं!

नजर उतारने के प्राचीन उपाय

नजर उतारने का सही तरीका

आप अपने बच्चे की नजर पानी से भी उतार सकते हैं पानी से आपको कैसे उतारना है! एक गिलास में सादा पानी ले लीजिए! उसमें आप हल्की सी चीनी डाल दीजिए, 10 से 15 दाने आपको उसमें चीनी के डाल लेने हैं, उस पानी के गिलास को आपको क्या करना है कि अपने बच्चे के सर से सात बार गोल-गोल घुमा देना है और बोलते जाना है कि जो भी नजर है वो इस पानी में आ जाए और मेरे बच्चे की सारी बुरी नजर उतर जाए इस तरीके से आपको बोलते रहना है और सात बार उस पानी को आपको आपके बच्चे के सर से उतारना है!

अगर आपका बच्चा छोटा है लेटा रहता है तो आपको उसको पूरी बॉडी के ऊपर से सात बार घुमाना है, इस तरीके से घुमा के आपको उस पानी को सीधा ले जाना है, पीछे मुड़ के आपको नहीं देखना है, उस पानी को आप या तो बाथरूम में सिंक में डाल सकते हैं या आप किचन के सिंक में भी डाल सकते हैं! बच्चे को लगी नज़र उतर जायेगी! 

छोटे बच्चों की नजर उतारने के उपाय

अपनी मुट्ठी में थोड़ा सा नमक ले लेना है, थोड़ा सा मतलब एक चम्मच आपको नमक ले लेना है और उस नमक को भी पहले उपाय की ही तरह से आपको बच्चे के ऊपर से सात बार उतारना है, बच्चा लेटा रहता है तो पूरी बॉडी से और बच्चा बैठने लगता है तो सर से आपको सात बार बच्चे के गोल-गोल घुमाना है, वही बोलना है की जो भी नजर है वो इस पानी में आ जाए और मेरे बच्चे की सारी बुरी नजर उतर जाए इस तरीके से आपको बोलते रहना है और उस नमक को भी आपको बाथरूम के सिंक में या किचन के सिंक में पानी चला के बहा देना है! ये बहुत कारगर उपाय है!

तीसरा उपाय

फ्रेंड्स, जूते से, जूते से नजर आपको कब उतारनी है, जब आपका बेबी बॉय है, अभी बेबी गर्ल के लिए तीसरा टिप्स हम आपको बताएँगे, ठीक है, तो बेबी बॉय अगर आपका है तो आप बच्चे की नजर जूते से भी उतार सकते हैं, जैसे कि आपके हस्बैंड का जूता है, किसी का भी है तो आप जूता लें, बच्चे के सर से आपको सात बार गोल गोल घुमाना है और उस जूते को आपको सात बार जमीन में मारना है और पीछे थूक देना है, इस तरीके से आपको करना है तो ये आप अपने बेबी बॉय के साथ ही ट्राई करें अगर आपकी बेबी गर्ल है तो ऐसा ना करें ठीक है

चौथा उपाय

अब जो बेबी गर्ल के साथ आपको तीसरा टिप्स करना है आप सेम बेबी बॉय के साथ भी कर सकते हैं कि आप बत्ती से भी बच्चे की नजर उतार सकते हैं आप जैसे कि कॉटन ले लीजिए मोटी सी बत्ती बना लीजिए जो जो हम भगवान जी को ज्योत में जलाते हैं उस तरीके से आपको बत्ती बना लेनी है उसको आपको ऑयल में डिप कर लेना है हो सके तो मस्टर्ड ऑयल ही होना चाहिए सरसों का तेल जो होता है

उस बत्ती को आपको लेके हाथ में तेल में भिगोई बत्ती सात बार बच्चे के ऊपर से उतारिए सेम वही बोलिए और उस बत्ती को बच्चे से दूर ले जाके आप एक कटोरी में पानी भर के और उस बत्ती को जला के उल्टा आपको पकड़ लेना है ऐसे अगर आप पकड़ेंगे तो जल जाएंगे तो आपको क्या करना है किसी चिमटे वगैरह का आपको सहारा लेना है और उस बत्ती को आपको पकड़ लेना है और उस जो बत्ती की जो लौ नीचे रहेगी तो जो जिससे ऑयल गिरेगा तो वो आपको पानी में गिराना है तो ऐसा माना जाता है कि जब पानी में जितनी ज्यादा वो आग ऊपर तक उठेगी

तो इससे क्या होता है कि बच्चे की वो नजर होती है तो मतलब ज्यादा नजर लगी है बच्चे को अगर थोड़ा-थोड़ा गिरता है थोड़े-थोड़े छन टाइप का बोलता है तो कम नजर लगी है इस तरीके से ये विचार हिंदू धर्म में माने जाते हैं उस बत्ती को आपको पूरा जलाना है अधूरा नहीं छोड़ना है पूरा जब वो जल जाए फिर आप उसको फेंक दीजिए कोई दिक्कत नहीं है

तो इस तरीके से आप अपने बच्चे की नजर आसानी से उतार सकती है ये भी बहुत ही ज्यादा 100% कारगर उपाय है बच्चे की नजर को उतारने का तो ये सारे टिप्स बहुत ज्यादा इजी है कम टाइम वाले हैं और आप आसानी से बच्चे की नजर उतार सकते हैं!

नजर उतारने का सही समय

आपको हर वेडनेसडे और संडे बच्चे की नजर उतारनी ही चाहिए, हफ्ते में दो बार बच्चे की नजर आपको जरूर उतारनी चाहिए,

बच्चों की नजर उतारने के mantra

नजर उतारने का हनुमान मंत्र – 1

विधि –  इस मंत्र को पढ़ते हुए पृथ्वी पर रेखा खींचें। यह क्रिया 2 बार करें, फिर इसके बाद रोगी को घुटनों के बल बिठाओ और इन रेखाओं के ऊपर उसके दोनों हाथ रखवा लें और पुनः 6 बार इस मंत्र से उसका झाड़ा करें। इस क्रिया को करते समय रोगी यदि वास्तव में बाई, हवा आदि का सीकर होगा तो वह उस समया अन जाने में ही आगे की तरफ खिसक जायेगा अता: वह स्वस्थ हो जाएगा। 

मंत्र –
ॐ  नमो आदेश गुरु का। काली चिड़ी चिग चिग करे।
धौला आवे वाते आवे हरे। यती हनुमान हांक मारे।
मथवाई और बाई जाये भगाई। हवा हरे।
गुरु की शक्ति मेरी भक्ति। फुरो मंत्र ईश्बरोबाचा।

नजर उतारने का हनुमान मंत्र – 2

विधि –  यह मंत्र ओझाओं का परमप्रिय मंत्र है। इस मंत्र को पढ़ते हुए यदि ओपरेसे ग्रसित रोगी को नीम की पत्तों  वाली टहनी से सात बार झाड़ा करे तोरोगी स्वस्थ हो जाता  है।

मंत्र –
ॐ  नमो आदेश गुरु को। मंत्र सांचा।
कण्ठ सांचा। दुहाई हनुमान वीर की।
जो जावे लंका जारी | लंका मझारी।
आन लक्ष्मण वीर की। आन माने जाके तीर की ।
दुहाई मेमना पीर की। बादशाह जादा।
काम में रहे आमादा। दुहाई कालिका माई की।
धौलागिरि वारी। चढ़े सिंह की सवारी।
जाके लंगूर है अगारी। प्याला पिये रक्त का चंडिका भवानी।


बेदबाणी में बखानी। भूत नाचे। बेताल नाचे।
राखे अपने भक्त की लाली। मैहर वाली।
काली कलकत्ते वाली। हाथ कंचन की थाली।
लिए ठाड़ी। भक्त बालिका दुष्टन प्रहारी।

जाके लंगूर है अगारी। प्याला पिये रक्त का चंडिका भवानी।
बेदबाणी में बखानी। भूत नाचे। बेताल नाचे।
राखे अपने भक्त की लाली। मैहर वाली।
काली कलकत्ते वाली। हाथ कंचन की थाली।
लिए ठाड़ी। भक्त बालिका दुष्टन प्रहारी।
सदा सन्तन हितकारी। उतर भूतराज जल्दी कर।


नहीं तो खाय तोको कालिका माई।
उन्हीं की दुहाई। भक्त की सहाई। सारे संसार में माई।
तेरी ज्योति रहि जाग। पकड़ के।
पछाड़ के। मात, मत अबार कर।
तेरे हाथ में कृपाण। भक्षण कर ले जल्दी आइके।
जाये नाहीं भूत। पकड़ मात  जाये भूत उतर उतर उतर।
न उतरे तो राम की दुहाई।गुरु गोरखनाथ का फन्दा।
करेगा तोय अन्धा। फुरो मंत्र हुं फट  स्वाहा 

 

नजर उतारने का मंत्र हिंदी में / नज़र उतारने का झाड़ा 

विधि –  इस मंत्र के द्वारा रोगी बालक को मोर पंख से झाड़ा करने पर बालक के सभी दोष समाप्त होकर बालक स्वस्थ हो जाता है।

मंत्र – 
ॐ  सतनाम आदेश गुरु का। |आदेश पवन पानी का।
नाद अनाहद दुन्दुभी बाजै।जहां बैठी जोगमाया साजै।
चौंसठ योगिन बावन वीर। बालक की हरै सब पीर।
आठों जात शीतल जानिये। बन्ध-बन्ध, बारे जात मसान।
भूत बन्ध, प्रेत बन्ध, छल बन्ध। छलिद्र बन्ध सबको मारकर भस्मन्त। 
सतनाम आदेश गुरु का।

 

नजर उतारने का मंत्र

विधि – एक कांसे की कटोरी में शुद्ध जल लेकर इस मंत्र से सात बार अभिमंत्रित करके रोगी बालक को पिलाने से बालक स्वस्थ हो जाता है।

मंत्र –
पानी तीनि पानी। ब्रह्मा विष्णु महेश्वर जानी।
शिव शक्ति आदि कुमारी। अब छार मार सब तोही।
की ताइ कहहुं कतहुं का होउ धेले आउ। बालक के तोके मोके पुण्य जब होय।
महादेव के जटा परे पार्वती के आंचर। जो यह बालक दुःख पावै।

 

बच्चों के नजर उतारने का मंत्र

विधि – इस मंत्र को पढ़ते हुए रोगी को सिर से पैर की तरफ झाड़ा करे तो दृष्टि का दोष (नजर लगना) बंद हो जाएगी 

मंत्र –  
ॐ  नमो नजर जहां पद पीर न जानो। बोले छल सों अमृत बानी।
कहो नजर कहां ते आई। यहां की ठौर तोहित कौन बताई।
कौन जात तेरी, कहां ठाम। किसकी बेटी क्या तेरो नाम।
कहां से उड़ी, कहां की जाया। अब ही बस कर ले तेरी माया।

तेरी बात सुनो चितलाय। जैसे होय, सुनाऊं आय।
तेलन, तमोलन, चुहड़ी, चमारी।
कायथनी, खतरानी, कुम्हारी। महतरानी, राजा की रानी।

जाको दोष ताहि सिर पड़े। जाहर पीर नजर से रक्षा करे।
मेरी भक्ति गुरु की शक्ति। फुरो मंत्र ईश्वरों वाचा।

अगर आपको छोटे बच्चों की नजर उतारने के उपाय पसंद आई हो तो कृपया निचे कमेंट करें अथवा शेयर करें

यह भी पढ़े:-

  1. झाड़ा लगाने का मंत्र
  2. तांत्रिक क्रिया हटाने के उपाय
  3. मोहिनी वशीकरण मंत्र
  4. हनुमान रक्षा मंत्र
  5. काल भैरव सिद्धि मंत्र

Share this Post to:

Facebook
WhatsApp
Telegram

Over 1,32,592+ Readers

To Get the PDF Kindly Reach us at:

Contact.tantramantra@gmail.com

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

दिव्य ध्वनि: तांत्रिक मंत्रों के पीछे छिपी आध्यात्मिक विज्ञान

आध्यात्मिक विज्ञान की दुनिया में तांत्रिक मंत्रों का महत्व अत्यंत उच्च माना जाता है। इन मंत्रों के विशेष शब्दों और

Read More »
प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

प्राचीन परंपराओं से आधुनिक चिकित्सा तक: तांत्रिक मंत्रों का रहस्य

भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में तांत्रिक मंत्रों का एक विशेष महत्व है। ये मंत्र न केवल ध्यान और आध्यात्मिक

Read More »
Scroll to Top