नरसिंह वीर मंत्र | Narsingh Veer Mantra - Tantra Mantra

नरसिंह वीर मंत्र | Narsingh Veer Mantra

नरसिंह वीर मंत्र

निम्न लिखित नरसिंह वीर मंत्र ( Narsingh Veer Mantra ) बहुत प्रभावशाली है। Tantramantra.in एक विचित्र वेबसाइट है जो की आपके लिए प्राचीन तंत्र मंत्र सिद्धियाँ टोन टोटके पुरे विधि विधान के साथ लाती है. TantraMantra.in कहता है सभी तांत्रिक मित्रों को इन कार्यविधियों को गुरु के मध्य नज़र ही करना चाहिये। तथा इन इलमो को केवल अच्छे कार्य में ही इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा आपको इसके बुरे परिणाम का सामना खुद ही करना होगा ।

निम्नलिखित तंत्र मंत्र प्राचीन तंत्र मंत्र साहित्यो से लिए गए हैं! जैसे इंद्रजाल, लाल किताब, शाबर मंत्र संग्रह इत्यादि|

नरसिंह वीर

इस साधना को बताने से पूर्व हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले है। कि वास्तव में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सवारी बुलाना क्या है और यह कैसे आती है? जब कोई व्यक्ति मृत्यु गति को प्राप्त होता है तो उसके  शरीर से जो ऊर्जा निकलती है, जिसे आत्मा कहे या प्राण शक्ति, जब यह निकलती है तो यह ऊर्जा शरीर के माध्यम से किए गए कर्म के अनुसार ही भोग योनि को प्राप्त होता है.

आपको यह पता होना चाहिए कि इस पूरे ब्रह्मांड में केवल मनुष्य योनि ही एक ऐसी योनि है जिसे कर्म योनि कहा गया है कुछ देर के लिए मान ले कि आपने पूरा जीवन माता काली की पूजा की या फिर किसी पिशाचिनी की पूजा की तो मृत्यु के उपरांत आप इनके ही संगति को प्राप्त करेंगे इसलिए आप पूर्ण विचार करने के उपरांत ही किसी भी सामान्य साधना की ओर आगे बढ़े. 

नरसिंह वीर मंत्र (Narsingh Veer Mantra)

विधि –  किसी एकान्त स्थान में शनिवार या रविवार की  रात्रि में  जपारम्भ करें उस रात यह जप तब तक करें जब तक नरसिंह वीर दर्शन न दें।

मंत्र –  
काली काली महाकाली। इन्द्र की बेटी, ब्रह्मा की साली।
बालक की रखवाली। काले की जय काली।
भैरों कपाली। जटा रातों खेलें।
चन्द हाथ कैड़ी मठा। मसनिया वीर। चौहटे लड़ाका।
समानिया वीर। ब्रजकाया ।
जिह करन नरसिंह धाया। नरसिंह फोड़ कपाल चलाया।
खोल लोहे का कुण्डा। मेरा तेरा बान फटक।
भूगोल बैढान। काल भैरों बाबा नाहर सिंह।
अपनी चौकी बठान।  शब्द सांचा ‘फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा ।

नर सिंह वीर कितने प्रकार के होते है। 

नर सिंह वीर इस नाम से तो आप सभी लोग परिचित होंगे होंगे, नर सिंह नौ प्रकार के होते हैं, प्राचीन मान्यताओं के अनुसार पांच नर सिंह को मोहम्मदा पीर ने अपनी शक्ति द्वारा बांध लिए था, वह नौ के नौ सिंह वीर नर बांधना चाहता था, पर केवल पांच को ही बांध पाया, क्यों कि बाकी सभी नाहर सिंह अपने आप में दिव्य शक्ति रखते थे और उन्हें कुछ महान आत्माओं का समर्थन प्राप्त था, 

नाहर सिंह कौन थे। 

एक नाहर सिंह की उपासना राजस्थान में होती है, यह नाहर सिंह सबसे शक्तिशाली माना जाता है, इन्हें नाहर सिंह वीर भी कहते हैं, नाहर सिंह वीर बाबा जाहरवीर के वजीर कहे जाते हैं, इनकी माता का नाम नारी ब्राह्मणी था, यह जाति के ब्राह्मण थे, जिस प्रकार राम जी के दूत हनुमान जी है, ठीक उसी प्रकार गोगा जाहरवीर जी के दूत नाहर सिंह वीर है.नाहर सिंह वीर गुरु गोरखनाथ जी के प्रमुख शिष्य थे, 

नाहर सिंह वीर को सिद्ध करने के लाभ। 

यदि नाहर सिंह वीर को सिद्ध कर लिया जाए तो साधक बड़े से बड़े कार्य बड़ी आसानी से पूर्ण कर सकता है. नाहर सिंह वीर का उपासक जिस स्थान पर बैठ जाता है, उस स्थान से भूत प्रेत पलायन कर जाते हैं, क्योंकि  नाहर सिंह वीर 12 कोस तक का इलाका बांध देते हैं, इसके अलावा यदि किसी की खबर मंगवानी हो तो यह उसमे भी सक्षम होता है। नाहर सिंह की एक विधि से आप देवता को प्रत्यक्ष कर सकते हैं दूसरी विधि से देवता की मुठ चलाई जाती है तीसरी विधि ऐसी है जिससे देवता प्रत्यक्ष नहीं होता पर उस मंत्र का जाप करने से देवता की सवारी आ जाती है, 

ऐसा कहा जाता है कि नाहर सिंह वीर की सवारी केवल मंत्र शक्ति द्वारा बुलाई जा सकती है और जिस पर सवारी आती है, वह शराब का बहुत सेवन करता है, लेकिन सवारी जाने के बाद उसे एक प्याले का भी नशा नहीं होता है, और सवारी के समय वह जिसे भी आशीर्वाद या शाप देता है वह सत्य हो जाता है यह कोई काल्पनिक बात नहीं है इसे आसानी से अनुभव किया किया जा सकता है  नाहर वीर की सवारी बुलाना का मंत्र इस प्रकार है

मंत्र 

 फूल हंसे फूल महके फूल तहके फूला बीज नाहर सिंह वीर बसे नाहर सिंह दी खोपड़ी नाहर सिंह दा कड़ा जिस वेले हाका ओसे वेले , नाहरसिंह वीर हाजिर खड़ा 

 

कुछ ख़ास जानकारी। 

इस साधना से आप मोक्ष कभी भी नहीं प्राप्त कर सकते हैं, जबकि मानव जीवन  का परम उद्देश्य है मोक्ष को प्राप्त करना. अगर आपके अंदर यह चाहे कि हम आध्यात्म की दुनिया से जुड़कर लोगों का भला करें तो ऐसे में मेरा एक ही उपदेश है  कि वैदिक परंपरा से किसी भी देवी देवता का तंत्र साधना या मंत्र साधना करें चेतावनी के रूप में मैं आपको बता दूं कि इस साधना को कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना करें

किसी भी हालत में साधक को जाप पूरा होने से पहले गोले से बाहर नहीं निकलना चाहिए इस साधना को केवल जानकर व्यक्ति को ही करने की अनुमति है अगर आम व्यक्ति इस साधना को करता है तो उसे किसी गुरु की शरण जरूर चाहिए 

अगर आपको नरसिंह वीर मंत्रएवं साधना पसंद आई हो तो कृपया निचे कमेंट करें अथवा शेयर करें

यह भी पढ़े:-

  1. मुठ रोकने का मंत्र
  2. मसान को हटाने का मंत्र
  3. मसान भेजने का मंत्र
  4. वशीकरण मंत्र
  5. बगलामुखी मंत्र एवं जाप विधि

Connect with us

Over 1,32,592+ Readers

To Get the PDF Kindly Reach us at:

Contact.tantramantra@gmail.com

lingashtakam lyrics in hindi

lingashtakam lyrics in hindi lingashtakam lyrics in hindi भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने वाला एक प्रसिद्ध स्तोत्र है।

Read More »

विष्णु लक्ष्मी मंत्र: धन-संपत्ति और समृद्धि का रहस्य

विष्णु लक्ष्मी मंत्र: धन-संपत्ति और समृद्धि का रहस्य ॥ श्रीलक्ष्मी विशोषमन्त्रः ॥ चतुर्षष्टि लक्ष्मी मंत्र अस्य श्रीचतुर्षष्टिलक्ष्मीमाहामन्त्रस्य ऋषिः: भृगु छंदः:

Read More »

कुबेर लक्ष्मी मंत्र: धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए शक्तिशाली मंत्र

कुबेर लक्ष्मी मंत्र: कुबेर लक्ष्मी मंत्र को धन, समृद्धि और सौभाग्य के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। इस मंत्र

Read More »

माँ काली के टोटके: धन की प्राप्ति और सिद्धियों के लिए शक्तिशाली उपाय

काली वाण: प्रथम वाण ॐ नमः: काली कंकाली महाकाली मुख सुंदर जिए ब्याली चार वीर भैरों चौरासी बीठती पूज पान

Read More »
Scroll to Top